Thursday, June 4, 2026
Hometrending...इसलिए शरतचंद्र से की जाती है मुरलीधर व्यास की तुलना

…इसलिए शरतचंद्र से की जाती है मुरलीधर व्यास की तुलना

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। राजस्थान समाचार पत्र संपादक कांफ्रेंस के महासचिव आर. के. जैन ने कहा है कि राजस्थानी साहित्य में बीकानेर के विद्वान स्व. मुरलीधर व्यास का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। स्व. व्यास ने राजस्थानी भाषा में साहित्य की विभिन्न विधाओं में तब लिखना शुरू किया था जब राजस्थानी साहित्य परिपक्व ही नहीं हुआ था।

पत्रकार जैन स्व. मुरलीधर व्यास की पुण्यतिथि के मौके पर शनिवार को बीकानेर जयपुर समाज की ओर से आयोजित भावांजलि कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुरलीधर व्यास के राजस्थानी साहित्य की तुलना भाषाविद् सुनीति कुमार चटर्जी ने प्रसिद्ध उपन्यासकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय से की थी और उन्हें बांग्ला भाषा के इस महान लेखक का भाव शिष्य बताया था।

कार्यक्रम में मुरलीधर व्यास के पौत्र सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में उपनिदेशक किशन कुमार आजाद ने कहा कि उन्होंने राजस्थानी भाषा में लिखना शुरू किया तो 32 वर्ष की उम्र में यह संकल्प लिया था कि वे भविष्य में राजस्थानी भाषा में ही लिखेंगे और अपना रचना धर्म निभाएंगे। अपने इस संकल्प का उन्होंने जीवनपर्यंत निर्वहन किया और श्रेष्ठतम साहित्य की रचना की। आजाद ने कहा कि राजस्थानी भाषा में व्यंग्य लेखन की सही मायने में शुरुआत स्व. व्यास ने ही की थी। उनका व्यंग्य इक्केवाली एक ऐसी व्यंग्य रचना है जिसे आज भी पढऩे में उतना ही आनंद आता है।

आजाद ने बताया कि सरकारी सेवा से निवृत्त होने के बाद सादुल रिसर्च इंस्टीट्यूट में काम करते हुए उन्होंने राजस्थानी की शोध पत्रिका राजस्थानी भारती आरंभ की जिससे राजस्थानी भाषा के विकास को महत्वपूर्ण बल मिला। उनका कहानी संग्रह बरसगांठ राजस्थानी साहित्य की प्रमुख रचनाओं में शुमार किया जाता है।

आयोजक संस्था के अध्यक्ष भंवर पांडिया ने कहा कि स्व. व्यास ने दो खंडों में राजस्थानी मुहावरों का संकलन कर उनके गुण अर्थों की ऐसी व्याख्या की जिससे आम आदमी भी उसे आसानी से समझ सकता है। इस मौके पर दीपक पारीक, एडवोकेट घनश्याम व्यास, रामानंद जोशी, श्याम सुंदर पांडिया आदि उपस्थित थे।

उलाहना देने पर भड़का पीबीएम का डॉक्टर, ऐसे भागा मरीज के परिजन के पीछे, देखें वीडियो

पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी-9 के विनर का नाम लीक, जानिये…

‘भारत’ से डरा पाकिस्तान, ईद पर रिलीज नहीं करेगा फिल्म…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!