








जोधपुर Abhayindia.com राजस्थान सिविल सर्विसेज अपीलीय अधिकरण, जोधपुर में नवीन बार संघ का गठन किया गया है। संघ के प्रथम महासचिव शैलेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि अधिकरण में काफी संख्या में अधिवक्तागण प्रेक्टिस करते हैं जिनकी समस्याओं के निराकरण के लिए पृथक से संघ गठन की मांग काफी समय से उठ रही है। आज समस्त अतिधवक्तागण की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया कि अधिकरण में “जोधपुर रेट बार असोसियेशन’ के नाम से संघ का गठन किया जाये और इस कड़ी में सर्वसहमति से परमेन्द्र बोहरा को अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया।
वहीं, शैलेन्द्र सिंह राठौड़ महासचिव, सुशील सोलंकी उपाध्यक्ष, हरीश जांगिड़ सह सचिव, कुनाल गहलोत कोषाध्यक्ष, केशव सिंह चौहान पुस्तकालय सचिव चुने गये। संरक्षक मण्डल में विनोद पुरोहित, चन्द्रशेखर बिस्सा, हेमन्त श्रीमाली, अनिल भण्डारी, हमीर सिंह सिधु चुने गये। इसके अतिरिक्त मुख्य संरक्षक के पद पर सी. पी. त्रिवेदी को चुना गया है।






