








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में साइबर ठगी के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। इस बीच, तीन जनों के साथ ठगी हो गई है। तीन ही केस अलग-अलग पुलिस थानो में दर्ज किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, पुरानी गिन्नाणी निवासी 63 वर्षीय जेठमल खत्री पुत्र रूघनाथ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 7 नवम्बर को मेरे पास एक फोन आया व कहा कि मैं ICICI बैंक से बोल रहा हूं। आपको ICICI बैंक से पेंशन कार्ड के लिए एप्लाई किया था। इस पर मैंने बात की व मेरे सेविंग खाते से 1 लाख 10 हजार रुपए व क्रेडिट कार्ड से 76063 रुपए कट गए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच हैडकांस्टेबल राकेश कुमार को सौंपी गई है।
इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में भी साइबर ठगी का केस सामने आया है। कस्बे के कालूबास निवासी भैराराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात आरोपी ने ऑनलाइन फ्रॉड करके मेरे से 1 लाख 20 हजार रुपए ऐंठ लिए। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक कश्यप सिंह कर रहे हैं।
इसी तरह नोखा में एक बुजुर्ग को शिकार बना लिया गया। परिवादी कानपुरा बस्ती नोखा निवासी सवाई शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात शख्स ने मेरे पिताजी पुखराज शर्मा का बैंक खाता हैक कर 3 लाख 44 हजार 500 रुपए निकाल लिए। इस मामले की जांच पुलिस निरीक्षक गोविंद सिंह चारण कर रहे हैं।






