








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में छीना झपटी करने वाले बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैंं। इन वारदातों से आमजन में भय का माहौल बनने लगा है। ताजा वारदात गंगाशहर थाना क्षेत्र में रमण भवन के पास हुई है। बाइक पर सवार नकाबपोस बदमाश एक महिला के हाथ से पर्स छीन कर ले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए।
जानकारी के अनुसार, उस्ता बारी निवासी रक्षा पुरोहित पत्नी आशीष पणिया अपनी माँ के साथ साथ करीब बारह बजे चौपड़ा बाड़ी से घर की तरफ लौट रही थी। इस दौरान रमण भवन के पास पीछे से दो बाइक सवार मुंह पर कपड़ा बांधे आये और उसकी माँ के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला ने बताया कि पर्स के अंदर एक एंड्रॉइड फोन, 6 हजार रुपये और बच्ची की चांदी की पायल थी जो आरोपी लेकर भाग गए। घटना के बाद परिवादिया की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश भी की लेकिन वे हाथ नहीं लगे।






