Hometrendingबीकानेर में चुनावी समर में उतरी सास-बहु की जोड़ी! सास सुशीला डूडी...

बीकानेर में चुनावी समर में उतरी सास-बहु की जोड़ी! सास सुशीला डूडी और बहु निकिता डूडी ने झोंकी पूरी ताकत

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में इन दिनों चुनावी समर में उतरी सास-बहु की जोड़ी की खूब चर्चा हो रही है। बीकानेर जिला परिषद चुनावों के मद्देनजर यह जोड़ी चुनावों में लगातार सक्रिय है और गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रही है।

सास – सुशीला रामेश्वर डूडी, नोखा से विधायक
बहु – निकिता डूडी, बीकानेर जिला परिषद के वार्ड नं. 13 से कांग्रेस की प्रत्याशी हैं तथा स्व. रामेश्वर डूडी के सुपुत्र अजय डूडी की धर्मपत्नी हैं।

जनसंपर्क में दिख रही 
रामेश्वर डूडी की झलक

निकिता डूडी के चुनावी भाषणों, ग्रामीणों से मेल-मुलाकातों और जनसंपर्क की शैली में स्व. रामेश्वर डूडी की झलक साफ नजर आ रही है। ग्रामीण भी कह रहे हैं- “बोलने का अंदाज, मिलने का तरीका, बिल्कुल डूडी साहब जैसा है।”

दोनों ने झोंकी पूरी ताकत

विधायक सुशीला डूडी और पुत्रवधू निकिता डूडी ने जिला परिषद वार्ड में पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों लगातार जनसंपर्क कर रही हैं, साथ ही नोखा विधानसभा के विभिन्न गांवों और वार्डों में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार भी कर रही हैं। सास गांव-गांव में अपने पुराने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को साध रही हैं, तो बहु युवाओं और महिलाओं के बीच अपनी पकड़ बना रही हैं।

जिला प्रमुख पद की प्रबल दावेदार

निकिता डूडी को बीकानेर जिला प्रमुख पद के प्रमुख दावेदारों में से एक माना जा रहा है। अगर वार्ड 13 से जीत मिलती है तो जिला प्रमुख की रेस में उनका नाम सबसे आगे होगा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सास-बहु की यह जोड़ी नोखा ही नहीं, पूरे बीकानेर जिले में कांग्रेस के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular