Hometrendingबीकानेर में दीपावली की रात युवक पर घेरकर किया हमला, गाड़ियों में...

बीकानेर में दीपावली की रात युवक पर घेरकर किया हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

बीकानेर Abhayindia.com नयाशहर थाना क्षेत्र के मुरलीधर व्यास कॉलोनी में दीपावली की रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। नर्बदेश्वर महादेव मंदिर के पास युवकों ने आपसी विवाद के बाद एक युवक पर कुल्हाड़ी, लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से क्षेत्र में भय का माहौल व्‍याप्‍त हो गया।

जानकारी के अनुसार, एकराय होकर मौके पर पहुंचे हमलावरों ने मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी मनीष भाटी को घेरकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। हमलावरों ने मौके पर खड़े वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ की गई।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular