Hometrendingबीकानेर के जस्सूसर गेट क्षेत्र में ज्वैलर्स के यहां सेंधमारी, लाखों के...

बीकानेर के जस्सूसर गेट क्षेत्र में ज्वैलर्स के यहां सेंधमारी, लाखों के जेवरात उड़ाए, छह साल पहले भी बनाया था निशाना

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के जस्सूसर गेट क्षेत्र में ज्वैलर्स के यहां बड़ी सेंधमारी की वारदात सामने आई है। चोर दुकान के पीछे की साइड से घुसा और लाखों के जेवरात उड़ा ले गया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

यह वारदात नयाशहर थाना क्षेत्र के पीआर ज्वैलर्स के शोरूम में हुई। जस्सूसर गेट क्षेत्र में स्थित इस शोरूम में रात के अंधेरे में चोर ने पीछे की साइड से सेंध लगाई।जानकारी के अनुसार, चोरों ने 380 ग्राम सोना, एक किलो से अधिक चांदी, करीब पांच-छह लाख रुपए के नगीने, 50 हजार रुपए नकदी चोरी कर लिए। दुकान के सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक नजर आ रहा है। पुलिस अब उसी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने में जुटी है।

वारदात की सूचना मिलते ही नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंची, सीसीटीवी खंगाले और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी भी खंगालने शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि 2020 में इसी ज्वैलर्स के शोरूम में चोरी हुई थी। 6 साल बाद फिर से उसी दुकान को निशाना बनाए जाने से व्यापारियों में दहशत और आक्रोश है। जस्सूसर गेट के व्यापारियों ने पुलिस से जल्द चोरों को पकड़ने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular