Hometrendingबीकानेर की हवा हुई जहरीली! 9 दिन से लगातार 'Poor' श्रेणी में...

बीकानेर की हवा हुई जहरीली! 9 दिन से लगातार ‘Poor’ श्रेणी में AQI, आज 297 पर पहुंचा, सांस लेना हुआ मुश्किल

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर की हवा अब सांस लेने लायक नहीं रही। शहर का Air Quality Index (AQI) आज 297 पर पहुंच गया है, जो ‘Poor’ (खराब) श्रेणी में आता है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, 09 Nov 2026, शाम 06:05 बजे तक बीकानेर का AQI 297 दर्ज किया गया है।

नवंबर में एक भी दिन
साफ नहीं रही हवा

AQI Calendar (Updated at 4:00 PM daily) से जो पूरी तस्वीर सामने आई है, वो और भी डरावनी है। नवंबर 2026 में बीकानेर में एक भी दिन हवा साफ नहीं रही। पूरे 9 दिन AQI 200 से ऊपर रहा।

तारीख AQI मुख्य प्रदूषक

1 नवंबर 217 PM10

2 नवंबर 261 PM10

3 नवंबर 252 PM10

4 नवंबर 237 PM10

5 नवंबर 252 PM10

6 नवंबर 273 PM10

7 नवंबर 271 PM10

8 नवंबर 216 PM10

9 नवंबर 295 PM2.5

आज शाम 6:05 बजे 297 Poor

सबसे खतरनाक बदलाव
PM2.5 की एंट्री

8 नवंबर तक मुख्य प्रदूषक PM10 था, लेकिन 9 नवंबर को यह बदलकर PM2.5 हो गया। PM 2.5 सबसे बारीक और खतरनाक कण होता है, जो सीधे फेफड़ों में जाकर खून में मिल जाता है। यही वजह है कि शाम होते-होते AQI 295 से बढ़कर 297 हो गया।

Health Impact में साफ चेतावनी

रिपोर्ट में साफ लिखा है- “Air quality is poor and can cause breathing discomfort to most people on prolonged exposure.” यानी लंबे समय तक बाहर रहने पर अधिकांश लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। शहर में सिर्फ 1 Active Station (1/1) से यह डेटा मिल रहा है, जो पूरे शहर की हवा की स्थिति बता रहा है।

बीकानेरवासियों के लिए जरूरी सलाह

– सुबह-शाम की सैर और आउटडोर एक्सरसाइज से बचें

– बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें, N95 मास्क जरूर लगाएं

– घर में खिड़की-दरवाजे बंद रखें

– बच्चों, बुजुर्गों, अस्थमा और हृदय रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी

– सांस में तकलीफ, खांसी या आंखों में जलन हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

नवंबर की शुरुआत से ही हवा खराब है, दीपावली के पटाखों और बढ़ती धूल के बाद हालात और बिगड़ सकते हैं। प्रशासन को तुरंत छिड़काव और प्रदूषण नियंत्रण पर ध्यान देना होगा। -सुरेश बोड़ा, संपादक, अभय इंडिया

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular