








बीकानेर Abhayindia.com जैन समाज की सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय संस्था जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) की बीकानेर महिला विंग की अध्यक्ष अखिल भारत वर्षीय साधु मार्गी महिला संघ की अध्यक्ष प्रीति डागा को मनोनीत किया गया है। डागा को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से समाज में हर्ष का माहौल है। उनके मनोनयन को महिलाओं के नेतृत्व, सामाजिक सहभागिता और समाज के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जीतो की महिला विंग की कार्यकारिणी में विभिन्न पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया हैं, इसमें उपाध्यक्ष नंदिनी छलानी, दीपिका बोथरा, सचिव प्रियंका बैद, संयुक्त सचिव भावना डागा और कोमल सुखलेचा तथा सुनीता कोठारी को कोषाध्यक्ष चुना गया हैं।






