








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र के नत्थूसर बास स्थित एक घर में घुसकर लक्ष्मी पूजन की थाली चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक नामजद व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, परिवादी नत्थूसर बास निवासी भरत सोनी पुत्र श्रीधर सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 9 नवम्बर को करीब 14.00 से 21.00 बजे के मध्य मेरे घर में बने मंदिर में लक्ष्मी पूजन की थाली चोरी हो गई। थाली में 50 हजार रुपए नगद, चांदी के सिक्के, अंगुठिया व चांदी की चेन नहीं मिले। दिन में जेसराज उर्फ जसिया संदिग्ध घूम रहा था। मुझे शक है कि जसिया मेरे घर की दीवार कूदकर पूजन थाली सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गया। मामले की जांच एएसआई राजेन्द्र कुमार को सौंपी गई है।






