








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर में ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस के लिए गुरुवार 12 नवंबर को विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग समय बिजली कटौती रहेगी।
बीकेईएसएल के अनुसार, बल्लभ गार्डन जे और आई ब्लॉक क्षेत्र में सुबह 8:00 बजे से 11:30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
राजीव नगर, करमीसर रोड, बच्छासर रोड, करमीसर गांव, फूलनाथ स्कूल क्षेत्र में सुबह 07:30 से 10:30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
इसी तरह दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक आजाद नगर, स्वर्णजयंती, गोविंद विहार, डी-मार्ट, संजोग नगर, हल्दीराम प्याऊ, डिस्पेंसरी रोड, स्वर्णजयंती एक्सटेंशन, स्वर्णजयंती फ्लैट्स, राइजिंग स्टार स्कूल के पास, रोमेक्स कॉलोनी, अशोक नगर ई और एफ-ब्लॉक, गणपति विहार कॉलोनी, चंदेरा विहार कॉलोनी, विनायक एन्क्लेव, शौकत उस्मानी नगर, विराट नगर, गुरु नानक नगर, जनता धर्म कांटा के पास क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।






