








बीकानेर Abhayindia.com गौमाता की सेवा यानि 33 कोटि देवी-देवताओं के साक्षात् पूजन समान है। यह उद्गार राष्ट्रीय संत सरजूदास महाराज ने गोवर्धन पूजा के दौरान व्यक्त किए। मंगलवार सुबह रामझरोखा कैलाश धाम आश्रम स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के बाद गौमाता का पूजन किया गया। पुष्पवर्षा कर उन्हें चारा व गुड़ खिलाया गया।
महामंडलेश्वर सरजूदास महाराज ने बताया कि मथुरा में हुए वृहद आयोजन का शुभारम्भ बीकानेर में गौशाला पूजन से किया गया था एवं पूर्णाहुति के बाद भी गौमाता का पूजन किया गया है। उन्होंने बताया कि गौसेवा अथवा गौमाता का पूजन करने के बाद यदि कोई शुभ कार्य शुरू किया जाए तो निश्चित रूप से उसमें सफलता प्राप्त होती है। गोवर्धन पूजा से एक दिन पहले रामझरोखा कैलाशधाम को 1008 माटी के दीयों से रोशन किया गया तथा बच्चों को पटाखे व मिठाइयों का वितरण कर दिवाली की खुशियां मनाई गई।






