HometrendingBikaner Crime : उत्‍पात मचाने से रोका तो पूर्व पार्षद पर बोल...

Bikaner Crime : उत्‍पात मचाने से रोका तो पूर्व पार्षद पर बोल दिया जानलेवा हमला, दो जनों पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र में तीर्थ स्‍तंभ के पास उत्‍पात मचाने से रोकने पर पूर्व पार्षद महेन्‍द्र सिंह बड़गूजर पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने पूर्व पार्षद बड़गूजर के बयान के आधार पर दो जनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, पूर्व पार्षद महेन्‍द्र सिंह बड़गूजर ने बताया कि नौ नवम्‍बर की रात भूपेन्‍द्र सिंह उर्फ भूपड़ा व लोकेन्‍द्र सिंह क्षेत्र में उत्‍पात मचा रहे थे। मैंने उनसे समझाइश की तो भूपेन्‍द्र ने कहा लोकेन्‍द्र आज ये पार्षद जो समाजसेवी बन रहा है इसको जान से मारकर ही दम लेंगे। मैंने उसे बोला की मेरी क्‍या गलती है तभी भूपेन्‍द्र ने मेरी गर्दन व कमर पर चाकू से वार कर दिया और लोकेन्‍द्र ने तलवार से सिर व कंधे पर वार किया। इससे मैं कुछ समय के लिए अचेत हो गया था। भूपेन्‍द्र व लोकेन्‍द्र ने मुझे मरा हुआ समझ कर छोड़ दिया। लोगों ने मुझे अचेत हालत में पीबीएम अस्‍पताल के ट्रोमा सेंटर भर्ती कराया। मामले की जांच श्रवण कुमार कर रहे हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular