बीकानेर Abhayindia.com नयाशहर थाना क्षेत्र में सीताराम गेट के पास जीप की टक्कर से बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। इस हादसे में घायल झंवरों का चौक निवासी शिक्षक नेता किशोर पुरोहित के पुत्र शिवम पुरोहित को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, शिवम बाइक पर सीताराम गेट के आगे से गुजर रहा था इस दौरान जीप की टक्कर लगने से वह उछल कर गिर पड़ा जिससे उसके हाथ पैर में गंभीर चोटें आई है। हादसे के बाद जीप चालक व उसमें सवार लोग भाग गए। राहगीरों की मदद से शिवम को पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर थानाधिकारी सहित अन्य पुलिस जाब्ता पहुंच गया।






















