Hometrendingराष्ट्रीय विद्यार्थी खेल कूद प्रतियोगिता अंडर-14 टेबल टेनिस में बीकानेर की दिशा...

राष्ट्रीय विद्यार्थी खेल कूद प्रतियोगिता अंडर-14 टेबल टेनिस में बीकानेर की दिशा सुराणा बनीं विजेता

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर की होनहार खिलाड़ी दिशा सुराणा ने 69वी‌ंं राष्ट्रीय विद्यार्थी खेल कूद प्रतियोगिता, पाली (राजस्थान) अंडर-14 गर्ल्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया है। इस उपलब्धि के साथ ही दिशा सुराणा अब नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान टीम की प्रतिनिधि होगी।

दिशा सुराणा, सुमति कुमार सुराणा की सुपुत्री हैं तथा वह Sofia Senior Secondary School की छात्रा है। उन्होंने टेबल टेनिस का प्रशिक्षण Wings Table Tennis Academy, Gangashahar से प्राप्त किया है, जहां उनके कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है। राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अंडर-14 टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए राज्य टीम (छात्रा )का चयन किया गया है, जिसमें दिशा सुराणा का नाम भी शामिल है। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 16 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित होगी, जहां दिशा सुराणा राज्य की ओर से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। दिशा की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, कोचिंग स्टाफ, खेल प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular