HometrendingRajasthan Weather : 31 मार्च तक आंधी-बारिश-ओलों का अलर्ट, तापमान गिरेगा, किसानों...

Rajasthan Weather : 31 मार्च तक आंधी-बारिश-ओलों का अलर्ट, तापमान गिरेगा, किसानों की बढ़ेगी चिंता

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में मौसम ने करवट बदल ली है। इस बीच, मौसम विभाग का ताजा अपडेट आया है। विभाग ने आगामी 31 मार्च 2026 तक प्रदेश के कई हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जयपुर, बीकानेर और जोधपुर सहित कई संभागों में मौसम का यू-टर्न देखने को मिल रहा है।

विभाग ने 29 से 31 मार्च के बीच प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, पिलानी, सीकर और कोटा संभाग में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। बहरहाल, प्रदेश के कई हिस्‍सों में बारिश और ओले गिरने से दिन और रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो गई है।

इधर, किसानों के लिए यह मौसम चिंताजनक बना हुआ है। शेखावाटी और पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में ओलावृष्टि से रबी की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। कृषि विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थानों पर रखें। विभाग के अनुसार, आंधी और ओलावृष्टि के दौरान बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे शरण न लें। खराब मौसम में सुरक्षित पक्के मकानों में ही रहें।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular