Friday, April 24, 2026
Homeराजस्थानमानवेन्द्र की कांग्रेस में एंट्री पर गहलोत और सचिन ने कही ये...

मानवेन्द्र की कांग्रेस में एंट्री पर गहलोत और सचिन ने कही ये बड़ी बात…

AdAdAdAdAdAdAd

 

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह ने पार्टी से नाता तोड़ कर आखिरकार कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रेस से बातचीत में मानवेंद्र सिंह ने कहा कि आज सवेरे राहुल गांधी से मीटिंग के बाद कांग्रेस में शामिल हुआ। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, बाड़मेर के पूर्व सांसद हरीश चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

मानवेंद्र ने कहा कि उनको राहुल गांधी ने पार्टी में शामिल किया और बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके कांग्रेस में शामिल होने में गहलोत की अहम भूमिका रही। मानवेद्र ने कहा कि वे बिना किसी शर्त के कांग्रेस में शामिल हुए हैं। सरकार ने हमारे समर्थकों को चुन—चुनकर प्रताडि़त किया। इसके बाद सरकार को सबक सिखाने के लिए स्वाभिमान रैली में समर्थकों ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया।

मानवेंद्र ने कहा कि उनके साथ उनकी स्वाभिमान सेना भी कांग्रेस में आ रही है। मानवेंद्र के कांग्रेस में आने पर अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा में अंदर के हालात बहुत खराब हैं। केंद्रीय मंत्री रह चुके जसवंत सिंह का अपमान करना भाजपा का षड्यंत्र है। भाजपा के हालात से पार्टी के लोग भी दुखी हैं। हमारी पार्टी में भाजपा से आने वालों की भीड़ लगी हुई है। उन्होंने कहा कि मानवेंद्र का कांग्रेस में आने का फैसला सही है। सचिन पायलट ने कहा कि मानवेंद्र सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने औपचारिक रूप में कांग्रेस में शामिल किया। मैं उनका स्वागत करता हूं।

राजनीति से कर्नल थे मानवेन्द्र

मानवेद्र सिंह भाजपा के संस्थापक सदस्य जसवंत सिंह के बेटे हैं। वर्तमान में वे शिव विधानसभा सीट से विधायक हैं। मानवेंद्र 2004 से 2009 तक लोकसभा सांसद रह चुके हैं। मानवेंद्र का जन्म 19 मई 1964 को जोधपुर में हुआ। उनकी पत्नी का नाम चित्रा है। मानवेेंद्र सिंह के दो बच्चे हैं। सिंह ने भारत के अलावा लंदन से भी पढ़ाई की है। राजनीति में आने से पहले मानवेंद्र बतौर कर्नल भारतीय सेना में रहकर देश की सेवा कर चुके हैं।

ताजा चुनावी सर्वे : कांग्रेस ही जीतेगी राजस्थान का रण

शैलजा दिल्ली रवाना, इस दिन आ सकती हैं प्रत्याशियों की पहली सूची

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!