Friday, May 15, 2026
Homeराजस्थानताजा चुनावी सर्वे : कांग्रेस ही जीतेगी राजस्थान का रण

ताजा चुनावी सर्वे : कांग्रेस ही जीतेगी राजस्थान का रण

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। लोकसभा चुनावों से पहले सेमीफाइनल कहे जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा शासित तीन राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश पर देशभर की नजरें टिकी हुई हैं। कांग्रेस जहां इन चुनावों में अच्छा प्रदर्शन कर 2019 के लिए अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है, वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने के आसार हैं।

टीवी चैनल न्यूज नेशन के ताजा सर्वे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनती दिखाई दे रही है, जबकि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने के आसार नहीं हैं। हालांकि दोनों राज्यों में भाजपा ही सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। ऐसे में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में तीसरा मोर्चा निर्णायक भूमिका में आ सकता है। सर्वे के अनुसार मध्यप्रदेश में भाजपा को 109 से 113 सीटें और कांग्रेस को 107 से 111 सीटें मिल सकती हैं।

छत्तीसगढ़ में भाजपा को 43 से 47, कांग्रेस को 36 से 40 सीटें, जेसीसी को 3 से 7 सीटें और अन्य को 1 से 3 सीटें मिलने के आसार हैं। राजस्थान में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। भाजपा को यहां 71 से 75 सीटें, कांग्रेस को 113 से 117 सीटें और अन्य को 10 से 14 सीटें मिल सकती हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!