Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर में लाखों रुपए की चोरी की वारदात का खुलासा, शातिर नकबजन...

बीकानेर में लाखों रुपए की चोरी की वारदात का खुलासा, शातिर नकबजन को दबोचा

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में हुई लगभग 70 लाख रुपए की नकबजनी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक शातिर नकबजन को अरेस्‍ट किया है, जिसके खिलाफ चोरी और नकबजनी के 22 पूर्व मामले दर्ज पाए गए हैं। आरोपी पिछले कई दिनों से शहर में सक्रिय था और रात के समय घरों को निशाना बनाता था।शहर के कोचरों का चौक निवासी विमलचंद कोचर ने 26 नवंबर 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात के समय उनके घर के मुख्‍य द्वार का ताला तोडकऱ अज्ञात चोर करीब 10 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी करके ले गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक राकेश को सौंपी। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हेमंत शर्मा के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई। इस टीम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी एवं चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के निर्देशन में टास्क दिया गया। थानाधिकारी सविता डाल के नेतृत्व में गठित टीम ने पांच दिन लगातार मेहनत करते हुए मामले की गुत्थी सुलझाई। पुलिस ने गहन जांच और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी सुरेश सिंह उर्फ सूर्या, पुत्र चंद्रसिंह राजपूत, उम्र 38 साल, निवासी वार्ड नंबर 05, काली माता मंदिर के पीछे, भूरजी मेघवाल की खेड़ी, थाना नोखा को अरेस्‍ट कर लिया। इसके बाद आरोपी से की गई पूछताछ और दबिश के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया, जिसमें शामिल हैं- 3,39,500 नगद, सोने की 5 लडिय़ां (मटर माला), 1 पैंडल, 1 चैन, 1 रखड़ी, 1 मंगलसूत्र, 2 गले के हार, 5 टॉप्स, 3 सोने की चूडिय़ां 1 अंगूठी, 12 गजरा सेट, 1 मांग का टीका, 1 चांदी के 4 गिलास शामिल है। पुलिस के अनुसार, आरोपी से अन्य चोरी की घटनाओं को लेकर भी पूछताछ जारी है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!