Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत सोमवार से शुरू होंगे शिविर,...

बीकानेर में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत सोमवार से शुरू होंगे शिविर, बुजुर्गों व दिव्‍यांगजनों को मिलेंगे सहायता उपकरण

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जिले के वृद्धजनों का जीवन सुगमता पूर्वक व्यतीत करने के मद्देनजर उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत 60 वर्ष या अधिक आयु के बीपीएल श्रेणी के वरिष्ठ नागरिकों और एडिप योजना के तहत 40 या 40 प्रतिशत से अधिक वाले दिव्यांगजनों को जीवन सहायता उपकरण यथा सुनने की मशीन, चश्मा, छड़ी कृत्रिम दांत, व्हील चेयर, स्मार्ट फोन, कृत्रिम हाथ पैर इत्यादि सहायता उपकरण वितरित किए जाएंगे।

इस क्रम में जिले के बीकानेर ब्लॉक में वृद्धजन एवं दिव्यांग जनों के चिन्हीकरण के लिए सोमवार और मंगलवार को रवींद्र रंगमंच परिसर और बुधवार को नगर पालिका हॉल देशनोक में एसेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक रहेगा। इसी शृंखला में 3 दिसंबर को डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय छात्रावास में शिविर होगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार ने बताया कि भारत सरकार की वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं दिव्यांगजनों के लिए एडिप योजना के एसेसमेंट कैंप 26 नवंबर से शुरू हुए। यह शिविर अब तक नोखा, पांचू, पूगल, खाजूवाला, कोलायत, बज्जू खालसा, श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर में आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों में अब तक 698 पात्र लोगों का चिन्हीकरण कर लिया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!