






बीकानेर Abhayindia.com ज्ञानोदय पारीक सार्वजनिक समिति के खिलाफ जारी धरना-प्रदर्शन के तीसरे दिन पारीक समाज की बुद्धिजीवी महिलाओं एवं महिला समिति की सदस्याओं ने बड़ी संख्या में पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया।
इस दौरान उपस्थित महिलाओं में अध्यक्ष अनुराधा पारीक, मंजू पारीक, सुमन पारीक, रेणू पारीक, यशोदा पारीक, किरण पारीक, उषा पारीक, शक्ति पारीक व समस्त महिला समिति ने समाज से जुड़ी अपनी कई महत्वपूर्ण एवं विशिष्ट समस्याओं को विस्तार से साझा किया। समाज के गणमान्य सदस्यों ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना तथा यह भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए सार्थक और ठोस प्रयास किए जाएंगे।


