






जयपुर Abhayindia.com प्रदेश के की अंता विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां अब तेज हो गई है। भाजपा के पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके साथ ही यह चुनाव अब रोमांचक मोड़ पर आ गया है।
आपको बता दें कि रामपाल मेघवाल 2013 में बारां जिले की अटरू विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत चुके थे। अबकी बार मेघवाल ने अंता उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा है। जबकि इस सीट पर भाजपा ने मोरपाल सुमन को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं, कांग्रेस से पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया मैदान में हैं। आपको यह भी बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया की पत्नी उर्मिला जैन भी नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नरेश मीणा भी मैदान में डटे हुए है। इससे मुकाबला अब दिलचस्प होने के आसार बन गए है।


