HometrendingRajasthan Weather : पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज, नवम्‍बर से...

Rajasthan Weather : पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज, नवम्‍बर से पहले दस्‍तक देगी सर्दी

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल रहा है। कई जिलों में बादलों की आवाजाही का दौर शुरू हो गया है। वहीं, कहीं-कहीं पर हल्‍की बूंदाबांदी ने भी गुलाबी सर्दी का अहसास दिला दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, नवम्‍बर से पहले सर्दी दस्‍तक दे देगी।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटे के दौरान बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू के अलावा झुंझुनूं में बादलों की आवाजाही का दौर चला तथा हल्‍की बूंदाबांदी भी हुई। इसके साथ ही अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है।

विभाग के अनुसार, अगले दो दिन हालांकि मौसम आमतौर पर शुष्‍क रहेगा लेकिन 25 अक्टूबर को प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 25 और 27 अक्टूबर को कोटा व उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular