Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर में कलेक्‍टर निवास के पास चेन स्‍नेचिंग की वारदात, आरोपियों की...

बीकानेर में कलेक्‍टर निवास के पास चेन स्‍नेचिंग की वारदात, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के सिविल लाइंस एरिया में कलेक्‍टर निवास के पास महिला के साथ चेन स्‍नेचिंग की वारदात हुई है। घटना के दौरान महिला के नाक, ठोडी पर चोटें भी आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बडी जस्‍सोलाई निवासी श्रवण कुमार जनागल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 21 अक्‍टूबर को शाम करीब सवा छह बजे मेरी पुत्री पूजा जनागल ब्रह्माकुमारी सर्किल से आ रही थी। जब वह शांति विला कलेक्‍टर निवास के पास पहुंची तो पीछे से एक काली बाइक पर दो व्‍यक्ति सवार होकर आए और पूजा का बैग छीनने के लिए झपट्टा मारा जिससे वह स्‍कूटी से गिर गई। इस दौरान गले में पहनी सोने की चेन छीन कर आरोपी भाग गए। पूजा के नाक, ठोडी पर चोटें आई और दांत टूट गया। मामले की जांच एएसआई तनेराव को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!