Hometrendingमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को मेघासर दौरे की तैयारियों की...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को मेघासर दौरे की तैयारियों की समीक्षा, जिला परिषद सीईओ ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को मेघासर में प्रस्तावित मूर्ति अनावरण एवं जनसभा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शैलजा पांडे ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, श्याम पंचारिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू, उपखंड अधिकारी बीकानेर आईएएस महिमा कसाना, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अनिल पंड्या, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक डॉ. नरेंद्र शेखावत सहित पीएचईडी, पुलिस, नगरीय निकाय, शिक्षा एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सीईओ जिला परिषद शैलजा पांडे ने कार्यक्रम में आने वाले आमजन की सुविधा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विभागवार तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल एवं आसपास पीने के पानी की पर्याप्त एवं पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर हवा, मोबाइल टॉयलेट, पार्किंग, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।

कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने भी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली तथा आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक इंतजाम समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता, पार्किंग एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular