Saturday, May 2, 2026
Hometrendingजिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक : पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक : पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत पीड़ितों को दिलवाए 20 लाख रुपए

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला एवं सेशन न्यायाधीश अतुल कुमार सक्सैना की मंगलवार में आयोजित हुई। बैठक में न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव तथा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मांडवी राजवी ने बताया कि बैठक के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011 के तहत 7 प्रार्थना पत्रों को रखा गया। इनमें से 6 प्रकरणों में कुल 20 लाख रुपए की प्रतिकर राशि स्वीकृत की गई।

बैठक में जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय संख्या 01 के न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, लोक अभियोजक एवं बार अध्यक्ष मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!