Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingगुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर हिन्‍दू सम्‍मेलन का आयोजन

गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर हिन्‍दू सम्‍मेलन का आयोजन

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सिख धर्म के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर हिन्दू जागरण मंच के तत्वावधान में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन खरनाडा मैदान पुरानी जेल रोड़ पर किया गया।

सम्‍मेलन में सिख धर्म के संत गुरु बलविंदर सिंह और राष्ट्रीय स्वयं संघ के बीकानेर प्रचारक विनायक, महंत ओम नाथ अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर सभी आगंतुकों और मातृ शक्ति के लिए भोजन व्यवस्था भी रखी गई।

सम्‍मेलन में हिन्दू जागरण मंच के जोधपुर प्रान्त के शैलेश गुप्ता, हिन्दू जागरण मंच बीकानेर महानगर के संयोजक कैलाश भार्गव और समस्त हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!