Friday, January 23, 2026
Hometrendingबीकानेर के हर्षवर्धन कस्वां ने स्कूली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

बीकानेर के हर्षवर्धन कस्वां ने स्कूली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जबलपुर (मध्यप्रदेश) में 23 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक आयोजित हुई 69वीं राष्ट्रीय स्कूली बास्केटबॉल प्रतियोगिता 14 वर्ष आयु वर्ग में बीकानेर बॉयज स्कूल के छात्र हर्षवर्धन कस्वां ने राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व किया। राजस्थान टीम ने हार्डलाइन मैच मे तमिलनाडु को एक तरफा मुकाबले मे 65-26 के स्कोर से हराते करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे कांस्य पदक जीत कर सम्पूर्ण भारत मे अपना परचम लहराया।

राजस्थान टीम के कोच महेन्द्र बगड़िया ने बताया कि हर्षवर्धन कस्वां के इस शानदार उपलब्धि पर उपजिला शिक्षा अधिकारी अनिल बोड़ा, जिला खेल अधिकारी सुरेन्द्र हर्ष, प्रिंसिपल फादर संदीप, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव हेमाराम गाट, जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव राजेन्द्र सिंह शेखावत, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षक अनिल जोशी, जिला साइक्लिग संघ के सचिव सुरेन्द्र कुकणा व सभी खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इस टीम के कोच महेन्द्र बगड़िया, असिस्टेंट कोच हेमन्त कुमार, मैनेजर हेम सिंह राजपूत थे।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!