Hometrendingगोपाल अग्रवाल का रॉयल प्रोफाइल सम्मान...

गोपाल अग्रवाल का रॉयल प्रोफाइल सम्मान…

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com रोट्रेक्ट क्लब के स्थाई प्रकल्प रॉयल बीकाणा की रॉयल प्रोफाइल के तहत बुधवार को समाजसेवी व उद्यमी गोपाल अग्रवाल का सम्मान किया गया।

रोट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष गौरव मूंधड़ा एवं सचिव प्रशांत कल्ला ने बताया कि गोपाल अग्रवाल को होटल वृंदावन रीजेंसी में रॉयल प्रोफाइल सम्मान से सम्मानित किया गया।

प्रकल्प संयोजक सोमेश सोमानी ने बताया कि रॉयल बीकाणा की रॉयल प्रोफाइल के तहत रोट्रेक्ट क्लब सदैव ही शहर की उन प्रतिभाओं को सम्मानित करता रहा है जो कि समाज सेवा, व्यापार, करियर, प्रोफेशनल आदि क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ रूप से काम कर रहे हैं। इस मौके पर रोहित पच्चीसिया, पंकज अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, गौरव चौधरी आदि मौजूद रहे।

 

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!