Thursday, June 4, 2026
Hometrendingस्‍मार्ट मीटर को लेकर गर्माई सियासत, मंत्री ने कहा- कांग्रेस की देन...

स्‍मार्ट मीटर को लेकर गर्माई सियासत, मंत्री ने कहा- कांग्रेस की देन है ये योजना, हम आगे बढ़ा रहे…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस ने भजनलाल सरकार पर तीखे हमले शुरू कर दिए है। गहलोत सरकार के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी विरोध जताया है। इस बीच, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कांग्रेस पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने साफ कहा कि स्मार्ट मीटर योजना तो गहलोत सरकार की देन है, भाजपा सरकार तो बस उसे आगे बढ़ा रही है।

मंत्री नागर ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस के समय जयपुर, जोधपुर और अजमेर में 5.50 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए थे। अब वही नेता इसका विरोध कर रहे हैं, जबकि तब उन्होंने कोई सवाल नहीं उठाया। राजनीति में दोहरी बात नहीं चलती।

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को समय पर और सटीक बिल मिलेगा। डिजिटल रिचार्ज, रियल टाइम बिजली खपत की निगरानी और शिकायतों का त्वरित समाधान जैसे फायदे आम लोगों को मिलेंगे। उपभोक्ता बिजली खपत का बजट भी खुद तय कर पाएंगे। बिजली कंपनियों के लिए भी यह प्रणाली फायदे का सौदा होगी। मंत्री नागर ने कहा कि स्मार्ट मीटर से राजस्व वसूली और बिलिंग सिस्टम मजबूत होगा। साथ ही तकनीकी नुकसान घटेगा और रिमोट से कनेक्शन-डिस्कनेक्शन जैसी सुविधाएं संभव होंगी। राज्य सरकार की 100 यूनिट फ्री बिजली योजना पर भी मंत्री ने स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद भी यह सुविधा बंद नहीं होगी। भविष्य में इसे पीएम सूर्यघर योजना से जोड़कर 150 यूनिट फ्री बिजली देने की योजना भी बनाई जा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!