Thursday, June 4, 2026
Hometrendingकोडमदेसर तालाब जीर्णोद्धार अभियान के लिए बीकानेर फल-सब्जी मंडी में जनसंपर्क

कोडमदेसर तालाब जीर्णोद्धार अभियान के लिए बीकानेर फल-सब्जी मंडी में जनसंपर्क

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com विश्व विख्यात चमत्कारी श्री कोडमदेसर भैरवनाथ जी मंदिर परिसर स्थित पावन ऐतिहासिक सरोवर के जीर्णोद्धार एवं सफाई अभियान को लेकर कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी द्वारा जनसंपर्क अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज बीकानेर फल-सब्जी मंडी में व्यापारियों एवं आमजन से संपर्क कर इस पुण्य कार्य में सहयोग एवं अंशदान की अपील की गई।

संस्था अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि श्री कोडमदेसर भैरवनाथ जी बीकानेरवासियों की आस्था, श्रद्धा एवं विश्वास के प्रमुख केंद्र हैं। सदियों से बाबा भैरवनाथ जी को बीकानेर शहर के रक्षक के रूप में पूजा जाता रहा है। मंदिर परिसर स्थित ऐतिहासिक सरोवर का पुनर्जीवन केवल तालाब का कार्य नहीं, बल्कि बीकानेर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का सामूहिक अभियान है।

उन्होंने कहा कि इस महायज्ञ में बीकानेर का प्रत्येक नागरिक अपनी श्रद्धानुसार अंशदान देकर सहभागी बन सकता है। कोई श्रमदान करे, कोई आर्थिक सहयोग दे, कोई संसाधन उपलब्ध करवाए, हर प्रकार का सहयोग बाबा भैरवनाथ जी की सेवा में अमूल्य है। जनसंपर्क अभियान के दौरान मनोज सेवक, सुरेंद्र गहलोत, मुरली गहलोत, शशि गहलोत, राकेश सांखला, दीपक सोलंकी, सत्यनारायण कच्छावा एवं भीमराव सेवक सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा व्यापारियों एवं आमजन को इस जनसेवा अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!