Wednesday, May 13, 2026
HometrendingBikaner Police Action : हिस्‍ट्रीशीटर चला रहा था पानी का अवैध कारोबार,...

Bikaner Police Action : हिस्‍ट्रीशीटर चला रहा था पानी का अवैध कारोबार, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस व पीएचईडी टीम

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में अपराधियों की अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी रूप से लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस ने अपराधियों की आर्थिक कमर तोडऩे के लिए नया एक्शन प्लान शुरू कर दिया है।

इस क्रम में पुलिस ने शुक्रवार को 34 मुकदमों वाले बज्‍जू पुलिस थाने के हिस्ट्रीशीटर नगरासर निवासी प्रदीप कुमार गोदारा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके अवैध पानी कारोबार पर बुलडोजर की कार्रवाई कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रदीप गोदारा ने महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी के पास से गुजर रही पाइप लाइन में अवैध कनेक्शन कर रखा था और टैंकरों के जरिए पानी बेचकर अवैध रूप से कमाई कर रहा था। कार्रवाई के दौरान पीएचईडी की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से खुदाई कर अवैध पाइप लाइन को काट दिया।

मौके पर तेनात सीओ सिटी अनुज डाल ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन तथा एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के सुपरविजन में की गई। अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!