








बीकानेर Abhayindia.com संभागीय रोजगार कार्यालय द्वारा 15 मई को संभागीय रोजगार कार्यालय परिसर में प्रातः 10 बजे से कैंपस प्लेसमेंट एवं रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार सहायता, स्वरोजगार तथा रोजगार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
शिविर में निजी क्षेत्र की जेनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी द्वारा टेक्नीशियन एवं सुपरवाइजर के 100 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए दसवीं, बारहवीं उत्तीर्ण, आईटीआई तथा डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया जाएगा।
संभागीय रोजगार कार्यालय के उप-निदेशक हरगोबिन्द मित्तल ने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक, प्रशिक्षण एवं अन्य योग्यता प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां तथा फोटो साथ लानी होंगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर रोजगार अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।


