Wednesday, May 13, 2026
Hometrendingग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा के लिए बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का...

ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा के लिए बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन 11 से

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com रेलवे की ओर से ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04811, बाड़मेर-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11.05.26 से 16.07.26 तक (20 ट्रिप) बाड़मेर से प्रत्येक सोमवार व गुरूवार को 04.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.10 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04812, हरिद्वार-बाड़मेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 12.05.26 से 17.07.26 तक (20 ट्रिप) हरिद्वार से मगलवार व शुक्रवार को 05.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.35 बजे बाडमेर पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में बायतू, बालोतरा, समदडी, दुदाड़ा, लूनी, जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, नागौर, नोखा, बीकानेर, लालगढ, लूनकरनसर, अरजनसर, राजियासर, सूरतगढ, पीलीबंगा, हनुमानगढ, मंडी डबवाली, बठिण्डा, धुरी, अम्बाला कैंट व सहारनपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित 18 डिब्बे होंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!