










बीकानेर Abhayindia.com शहर में प्रशासन एक तरफ लॉकडाउन के आदेशों की पालना कराने के लिए आमजन पर सख्ती दिखा रहा है। वहीं, दूसरी ओर कोरोना की आड़ में खनन माफिया गोचर को निशाना बना रहे हैं। यहां करमीसर, मुरलीधर व्यास कॉलोनी से सटती शरह नत्थाणिया गोचर भूमि पर खनन माफिया धड़ल्ले से बालू रेत का अवैध खनन कर रहे हैं।
गोचरप्रेमी और क्षेत्र के जागरूक लोग लगातार संबंधित पुलिस थाने और सिस्टम के अधिकारियों से इसकी शिकायत कर रहे हैं। इसके बावजूद खनन माफिया बेलगाम है। आज हालांकि, लोगों की शिकायत पर गिरदावर अनवर अली और नाल थाना पुलिस के जाब्ते ने मौके पर पहुंच कर अवैध खनन में लिप्त एक ट्रेक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर फर्द रिपोर्ट बनाई गई।
इस दौरान गोचर रक्षक भंवर लाल बिश्नोई, जगमाल धायल आदि ने अधिकारियों को बताया कि गोचर में कोरोना की आड़ में खनन माफिया धड़ल्ले से अवैध खनन कर रहे हैं। इससे जगह-जगह 20 से 25 फीट गहरे गढडे हो गए है। इस संबंध में जब नाल पुलिस थाने बात करते हैं तो वे स्टाफ की कमी या दूरी की बात कहते हैं।
राजस्थान में ढीले पड़े तौकते के तेवर, उदयपुर में दस्तक, बीकानेर सहित इन जिलों के लिए यलो अलर्ट…
रेमडेसिविर इंजेक्शनों की कालाबाजारी करने वालों पर शिकंजा कसने बीकानेर पहुंची एसओजी टीम
रेलवे : तूृफान को देखते अलर्ट हुआ रेल प्रबंधन, पेट्रोलिंग पर विशेष ध्यान…
बीकानेर में वैक्सीनेशन : कोरोना को हराने के लिए नर्सेज में हैं गजब का जज्बा
बीकानेर : ताऊते की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने की सभी आवश्यक तैयारियां
मुंबई को छूते हुए गुजरात की ओर बढ़ा चक्रवाती तूफान ताऊते, 185 किमी. रफ्तार से…
राजस्थान : ताउते का असर शुरू, सीएम सहित समूचा सिस्टम अलर्ट मोड पर, इनके अवकाश हुए निरस्त…
बीकानेर : ताऊते तूफान अलर्ट, अस्पतालों में विद्युत आपूर्ति ना हो बाधित, सभी अधिकारी रहें मुस्तैद
बीकानेर में रेमडेसिविर घोटाला : एसओजी ने रडार में आने वालों को किया जवाब तलब, कल से होंगे बयान…
बीकानेरवाले 18 और 19 मई को घरों से बाहर नहीं निकलें, ADM ने चेताया …
कोरोना के साथ ‘ब्लैक फंगस’ को लेकर कितना सतर्क है राजस्थान, बता रहे हैं मंत्री डॉ. रघु शर्मा…
















