Thursday, April 25, 2024
Homeदेशमुंबई को छूते हुए गुजरात की ओर बढ़ा चक्रवाती तूफान ताऊते, 185...

मुंबई को छूते हुए गुजरात की ओर बढ़ा चक्रवाती तूफान ताऊते, 185 किमी. रफ्तार से…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

मुंबई। चक्रवाती तूफान ताऊते मुंबई को छुते हुए गुजरात की ओर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान अपने सबसे उग्र रूम में मुंबई के सामानांतर गुजरा है। इस दौरान 185 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। भारी बारिश अभी भी यहां जारी है। समुद्र में हाईटाइड के दौरान 10 से 13 फीट ऊंची लहरें देखने को मिली हैं।

मौसम विभाग ने मुंबई, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, पालघर और ठाणे में अलर्ट जारी किया है। मुंबई में NDRF की तीन टीमों को तैनात किया गया है और 5 टीमें अलर्ट पर हैं। 5 जगह अस्थाई शेल्टर होम बनाए गए हैं। शहर के दादर, वर्ली, लोअर परेल, माटुंगा और माहिम सहित मुंबई के पश्चिमी उपनगरीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है। मुंबई में वर्ली सी फेस, शिवाजी पार्क, मरीन ड्राइव पर समुद्र तट पर ऊंची लहरें उठ रही हैं।

ANI_HindiNews (@AHindinews) tweeted at 1:51 pm on Mon, May 17, 2021:
#WATCH महाराष्ट्र: मुंबई में हो रही भारी बारिश से जगह-जगह जलभराव हुआ। वीडियो अंधेरी सबवे की है। #CycloneTaukte https://t.co/rTyBvFYuFP
(https://twitter.com/AHindinews/status/1394206387702362114?s=03

इधर, देश के दक्षिण पश्चिम राज्यों पर चक्रवाती तूफान टाक्टे का खतरा मंडरा रहा है। केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में इसका असर देखने को मिला है। केरल, कर्नाटक और गोवा में यह पहले ही तबाही मचा चुका है, जिसमें लोगों की छह लोगों की जान भी चली गई है। अब महाराष्ट्र में इस तूफान का संकट गहराता जा रहा है। अगले कुछ घंटों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई जा रही है। इसके मद्देनजर राज्य में तमाम तरह के एहतियात बरते जा रहे हैं और लोगों को घर पर ही रहने के लिए कहा गया है। समुद्र के किनारे रहने वाले लोगों को भी अलर्ट जारी कर दिया गया और सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके अलावा एनडीआरएफ की टीमें भी तैनात हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular