Saturday, April 25, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में हर दिन बदल रहा मौसम का मिजाज, अगले 24 घंटे...

राजस्‍थान में हर दिन बदल रहा मौसम का मिजाज, अगले 24 घंटे में आंधी-बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। इस बीच, प्रदेश के कुछ इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर आंधी और बारिश का दौर चल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे में बीकानेर, जोधपुर संभाग के जिलों के अलावा जयपुर और भरतपुर क्षेत्रों में आंधी और बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

विभाग के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ का असर 24 से 26 मई तक रहने की संभावना है। अगले 48 घंटे में इसका असर ज्‍यादा देखने को मिल सकता है। इस दौरान तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है। विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में प्रदेश के भीलवाड़ा, झालावाड़, चित्तौडग़ढ़ जिलों में बारिश हुई है। वहीं, चूरू, धौलपुर, टोंक, कोटा, बीकानेर में पारा 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चढ गया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!