Thursday, June 4, 2026
Hometrendingपीएम मोदी फिर आ रहे हैं राजस्‍थान, जनसभा हुई तय, तैयारी में...

पीएम मोदी फिर आ रहे हैं राजस्‍थान, जनसभा हुई तय, तैयारी में जुट गए नेता

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा एक्टिव मोड पर है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी एक बार फिर यहां आ रहे हैं। मोदी अजमेर में 31 मई को जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश भाजपा मुख्‍यालय में हुई प्रेस कांफ्रेंस में पीएम मोदी के दौरे को लेकर जानकारी दी गई।

राज्‍यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्‍द्र सिंह राठौड़ और भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष सी. पी. जोशी की मौजूदगी में हुई प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को अजमेर में जनसभा को संबोधित करने आएंगे। इसे ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है।

प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। 31 मई को अजमेर में जनसभा के साथ ही राजस्थान की वीरधारा पर भी मोदी सरकार की सालगिरह मनाई जाएगी। इधर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों और व्यवस्थाओं के लिए 10 सदस्यों की समिति गठित की गई है।

आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी हाल में राजसमंदआबूरोड का दौरा करने आये थे। उससे कुछ दिन पहले ही एक वर्चुअल कार्यक्रम के ज़रिए भी राजस्थान की जनता से रुरु हुए थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!