Hometrendingकर्नाटक के बाद कांग्रेस का अब राजस्‍थान पर फोकस, सहप्रभारी करेंगे जिलों...

कर्नाटक के बाद कांग्रेस का अब राजस्‍थान पर फोकस, सहप्रभारी करेंगे जिलों के दौरे, ऐसे लेंगे फीडबैक…

जयपुर Abhayindia.com कर्नाटक में प्रचंड बहुमत के साथ वापसी करने वाली कांग्रेस का उत्‍साह चरम पर है। इसी बीच पार्टी ने अब राजस्‍थान पर फोकस शुरू कर दिया है। प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। लिहाजा कांग्रेस ने राजस्‍थान के तीनों सह प्रभारियों के जिलों के दौरे तय कर दिए हैं। आपको बता दें कि सह प्रभारियों का 16 मई से जिलेवार कार्यक्रम तय किया गया है। जिलों के दौरों के दौरान सहप्रभारी पार्टी की जमीनी हकीकत जानने के अलावा कार्यकर्त्‍ताओं से फीडबैक लेंगे। साथ ही संबंधित विधानसभा क्षेत्र के अलावा अन्‍य मुद्दों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए उन्‍हें बाकायदा फार्म भी भरना होगा। आपको बता दें कि राजस्‍थान प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने हाल में वन टू वन सभी विधायकों से फीडबैक लिया गया था।

जानकारी के अनुसार, पार्टी के राजस्‍थान में सहप्रभारी काजी निजाम को चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, भीलवाड़ा, कोटा, बूंदी और सवाई माधोपुर जिलों के दौरे की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह अमृता धवन को जयपुर, अलवर, दौसा, टोंक, अजमेर, धौलपुर, भरतपुर, करौली तथा वीरेन्द्र राठौड़ बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, बांसवाड़ा, चित्तौडगढ़, डूंगरपुर, उदयपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, जालोर, पाली और सिरोही का दौरा करेंगे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular