Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर क्राइम : गोल्‍ड वीसी का झांसा देकर महिला से लाखों रुपए...

बीकानेर क्राइम : गोल्‍ड वीसी का झांसा देकर महिला से लाखों रुपए और सोना हड़पा, मामला दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.co बीकानेर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में गोल्‍ड वीसी का झांसा देकर एक महिला से लाखों रुपए और सोना हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी महिला की रिपोर्ट पर दो जनों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सिटी कोतवाली थाने के पास मुडिया मालियों का मोहल्‍ला निवासी मधु देवी सोनी पत्‍नी अमरचंद सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कैलाश सोनी रिश्‍ते में मेरा ममेरा भाई लगता है तथा गोल्‍ड वीसी का झांसा देकर मेरे से 5303000 रुपए व 426 ग्राम सोना हड़प लिया। इसके बाद बारबार मांगने के बावजूद भी वापस नहीं लौटाया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर कैलाश सोनी व एक अन्‍य व्‍यक्ति इंद्रचंद सोनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406, 120बी के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई लक्ष्‍मणराम को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!