Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingकिशोरी को भगाकर ले जाने, दुष्‍कर्म करने के मामले में मां-बेटे गिरफ्तार

किशोरी को भगाकर ले जाने, दुष्‍कर्म करने के मामले में मां-बेटे गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

नोखा Abhayindia.com नोखा थाना क्षेत्र में एक किशोरी को बहलाफुसला कर भगाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

नोखा थानाप्रभारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि बीते माह 28 मार्च को पीडि़त किशोरी ने हाजिर थाना होकर नोखा के बालाजी नगर निवासी चंद्र सिंह राजपूत पर बहला फुसला कर भगा ले जाने और कई जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच में दोषी पाये जाने पर पुलिस ने आरोपी युवक चंद्र सिंह पुत्र गोपाल सिंह की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी। जांच में पता चला कि किशोरी को भगाने में आरोपी युवक की मां विनोद कंवर पत्‍नी गोपाल सिंह भी शामिल थी। पुलिस जांच पड़ताल के दौरान गिरफतारी के डर से आरोपी चंद्र सिंह फरार हो गया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी चंद्र सिंह और विनोद कंवर को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ कर मामले से जुड़े तथ्यों की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रशिक्षु एसआई वीरचंद, एएसआई शंभू सिंह, हैड कांस्टेबल टीकूराम और महिला कांस्टेबल संतोष भी शामिल रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!