








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट चलाने वाले तीन युवकों को जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाप्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि ऑपरेशन साइबर क्लीन के तहत गिरफ्तार इन युवकों में रामपुरा बस्ती निवासी प्रताप पंवार पुत्र नेमीचंद नाई, डीडवाना निवासी सत्यनारायण स्वामी पुत्र जगदीश स्वामी और बज्जू निवासी उदय सिंह पुत्र नारायण सिंह शामिल है।
उन्होंने बताया कि साइबर सैल के जरिये सूचना मिली थी कि कुछ युवक कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से इंस्टाग्राम पर अलग अलग अकाउंट से अपराधियों और हथियारों की फोटो वीडियो अपलोड कर रहे है। साइबर सैल के हैड कांस्टेबल दीपक यादव ने करीब चार दिन की मशक्कत के बाद पता लगा लिया है यह इंस्टाग्राम अकाउंट प्रताप पंवार, सत्यनारायण स्वामी और उदय सिंह की आईडी से चलाये जा रहे है। तीनों आरोपियों को दबोचने वाली पुलिस टीम में थानाप्रभारी महावीर प्रसाद, साइबर सैल हैड कांस्टेबल दीपक यादव, दिलीप सिंह, कांस्टेबल श्रीराम, बाबूलाल, महेन्द्र कुमार, गोविन्द सिंह और व्यास कॉलोनी थाने के हैड़ कांस्टेबल रोहिताश भारी, विजय सिंह शामिल रहे।


