Saturday, June 20, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में मौसम ने खाया पलटा, आज 12 से ज्‍यादा जिलों में...

राजस्‍थान में मौसम ने खाया पलटा, आज 12 से ज्‍यादा जिलों में यलो अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर/बीकानेर Abhayindia.com राजस्‍थान में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम पलटा खा गया है। मंगलवार को पश्चिमी जिलों बीकानेर, जैसलमेर सहित अनेक जगहों पर आंधी और बारिश का दौर चला। इससे हालांकि तापमान में गिरावट दर्ज हो गई लेकिन आम जनजीवन प्रभावित रहा। इस बीच, मौसम विभाग ने बुधवार को 12 से ज्यादा जिलों में बारिश और तेज हवा चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह बदलाव आ रहा है। बुधवार को अजमेर संभाग (अजमेर, टोंक, नागौर), जयपुर संभाग (जयपुर, दौसा, सीकर, झुंझुनूं, अलवर), भरतपुर संभाग (सवाई माधोपुर, भरतपुर, धौलपुर), बीकानेर संभाग (बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर) में बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवा चलने की संभावना है। कई जिलों में हवा की स्पीड 40 या 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। इन जिलों में वर्तमान में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर बना हुआ है। मौसम के इस बदलाव से यहां तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!