Tuesday, April 22, 2025
Hometrendingवन रक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में दोषी कर्मचारी राजकीय सेवा...

वन रक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में दोषी कर्मचारी राजकीय सेवा से बर्खास्त

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर Abhayindia.com वनरक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में दोषी पाए जाने पर अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में कार्यरत तकनीकी सहायक दीपक शर्मा को विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए बर्खास्त किया गया।

निगम के प्रबंध निदेशक एनएस निर्वाण ने बताया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 12 नवंबर 2022 को वन रक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसके पेपर लीक प्रकरण में लिप्त एवं पुलिस अनुसंधान में दोषी पाए जाने पर निगम कर्मचारी दीपक शर्मा को राजकीय सेवा से बर्खास्त किया गया। उन्होंने बताया कि बर्खास्त कर्मचारी सहायक अभियंता (पवस) कार्यालय , अजमेर विद्युत वितरण निगम रेलमगरा, राजसमंद में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत था।

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular