Hometrendingराजस्‍थान : सर्दी दिखाने लगी असर, फतेहपुर में बर्फ जमी, 11 दिसम्‍बर...

राजस्‍थान : सर्दी दिखाने लगी असर, फतेहपुर में बर्फ जमी, 11 दिसम्‍बर के बाद होगा ये बदलाव…

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में अब सर्दी अपने असली रंग में आने लगी है। फतेहपुर (सीकर) में आज इस सीजन में पहली बार बर्फ जम गई। फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया था। इस बीच, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सर्दी के तेवर और तेज होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्‍तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे 11 दिसंबर के बाद से सर्दी बढ़ेगी। कश्मीर और लद्दाख में हल्की बारिश और स्नोफॉल (बर्फबारी) के चलते भी ठंडी हवाएं चलेंगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular