Tuesday, April 30, 2024
Hometrendingनवरात्रि मेले पर यात्रियों के सुविधा के लिए देशनोक स्‍टेशन पर होगा...

नवरात्रि मेले पर यात्रियों के सुविधा के लिए देशनोक स्‍टेशन पर होगा इन रेलगाड़ियों का ठहराव…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com रेलवे की ओर से नवरात्रि मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए 25 सितम्‍बर से 5 अक्‍टूबर 2 तक बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर (02 जोड़ी) रेलसेवा का कनिना खास स्टेशन पर एवं बीकानेर-दादर-बीकानेर, बाडमेर-ऋषिकेश- बाडमेर व जोधपुर-जम्मूतवी -जोधपुर रेलसेवाओं का देशनोक स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।

वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनिल कुमार रैना ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल पर संचालित होने वाली निम्न रेल सेवाएं कनिना खास स्टेशन पर निम्नानुसार ठहराव करेगी :-

1. दिनांक 25.09.22 से दिनांक 05.10.22 तक गाडी संख्या 22471, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा कनिना खास स्टेशन पर 14.42 बजे आगमन कर 14.44 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22472, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा कनिना खास स्टेशन पर 10.37 बजे आगमन कर 10.39 बजे प्रस्थान करेगी।

2. दिनांक 24.09.22 से दिनांक 04.10.22 तक गाडी संख्या 12458, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा कनिना खास स्टेशन पर 03.32 बजे आगमन कर 03.34 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12457, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा कनिना खास स्टेशन पर 01.34 बजे आगमन कर 01.36 बजे प्रस्थान करेगी।

निम्न रेल सेवाएं देशनोक स्टेशन पर निम्नानुसार ठहराव करेगी :-

1. गाडी संख्या 14707, बीकानेर-दादर रेलसेवा देशनोक स्टेशन पर दिनांक 25.09.22 से दिनांक 30.09.22 तक 08.15 बजे आगमन कर 08.17 बजे प्रस्थान करेगी तथा दिनांक 01.10.22 से दिनांक 05.10.22 तक 11.40 बजे आगमन कर 11.42 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14708, दादर-बीकानेर रेलसेवा देशनोक स्टेशन पर दिनांक 24.09.22 से दिनांक 30.09.22 तक 10.28 बजे आगमन कर 10.30 बजे प्रस्थान करेगी तथा दिनांक 01.10.22 से दिनांक 04.10.22 तक 13.31 बजे आगमन कर 13.33 बजे प्रस्थान करेगी।

2. गाडी संख्या 14888, बाडमेर-ऋषिकेश रेलसेवा देशनोक स्टेशन पर दिनांक 25.09.22 से दिनांक 05.10.22 तक 15.10 बजे आगमन कर 15.12 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर रेलसेवा देशनोक स्टेशन पर दिनांक 24.09.22 से दिनांक 30.09.22 तक 11.20 बजे आगमन कर 11.22 बजे प्रस्थान करेगी। तथा दिनांक 01.10.22 से दिनांक 04.10.22 तक 11.00 बजे आगमन कर 11.02 बजे प्रस्थान करेगी।

3. गाडी संख्या 19225, जोधपुर-जम्मूतवी रेलसेवा देशनोक स्टेशन पर दिनांक 25.09.22 से दिनांक 30.09.22 तक 11.02 बजे आगमन कर 11.04 बजे प्रस्थान करेगी। तथा दिनांक 01.10.22 से दिनांक 05.10.22 तक 10.34 बजे आगमन कर 10.36 बजे प्रस्थान करेगी।इसी प्रकार गाडी संख्या 19226, जम्मूतवी-जोधपुर रेलसेवा देशनोक स्टेशन पर दिनांक 24.09.22 से दिनांक 04.10.22 तक 15.55 बजे आगमन कर 15.57 बजे प्रस्थान करेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular