Hometrendingबीकानेर क्राइम : दुकानदार से घी मांगने आए थे, किडनैप कर ले...

बीकानेर क्राइम : दुकानदार से घी मांगने आए थे, किडनैप कर ले गए, मारपीट कर रुपए लूटे, चार बदमाश अरेस्‍ट

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में रोशनी घर चौराहा के पास से एक दुकानदार का अपहरण कर उससे रुपए लूटने तथा अधमरा कर फेंकने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को अरेस्‍ट कर लिया है।

मामले के अनुसार, 16.09.2022 के वक्त 05.32 एएम पर निम्बाराम पुत्र मनसाराम जाट उम्र 27 वर्ष निवासी कुजटी लूनकरणसर मय अपने भाई मानाराम ने रिपोर्ट पेश की की मेरी  घी और रसगुल्‍ला की दुकान गढ गणेश घी भण्डार रोशनीघर चौराहा बीकानेर मेंं है। कल 15/9/2022 को शाम करीब 5 बजे मेंं अपनी दुकान पर बेठा था तभी मेरे पास मो.8955749704 पर एक मो. नबर  8107413608 से फोन आय़ा। सामने बोलने वाले ने कहा मैं जयसिंह बोल रहा हूं मुझे 5 केजी घी चाहिए। कुछ देर बाद जयसिंह एक केम्पर गाङी बिना नंबरों की जिसमें चार जने थे जो दुकान के सामने आकर मुझसे घी के भाव पूछने लगे। इस दौरान मुझे पकडकर गाडी में एक सूनसान जगह ले गए। जहां मेरे साथ मारपीट की, पिस्‍तौल दिखाकर तीन लाख रुपए मांगे। मेरे पास 2 लाख 65 हजार रुपये नगद थे और 35 हजार रुपये उनके फोन पेनबंर 9653851366 पर फोन पर करवाए। बाद में वे सूनसान जगह पर छोड कर फरार हो गए।
अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ पवन भदौरिया के सुपरविजन में मामले की जांच के लिए एएसआई रामफूल के नेतत्‍व में टीम गठित की गई। टीम में आरोपी जयसिंह राजपूत उम्र 22 साल पुत्र भंवर सिंह निवासी सुरजनसर , काशीराम माली पुत्र सुरेन्‍द्र कुमार उम्र 19 निवासी मन मंदिर रोड चूना भटटा के पास शिवबाडी जेएनवीसी, जेठू सिंह उर्फ हरिसिंह उर्फ बन्‍ना पुत्र गोविंद सिंह राजपूत उम्र 22 साल निवासी गोगागेडी के पास उदासर पुलिस थाना जेएनवीसी तथा श्‍याम उर्फ कालू पुत्र केशुराम जाट उम्र 22 साल निवासी दुर्गा माता मंदिर के पास सुरजपुरा कॉलोनी जेएनवीसी थाना को दबोचा गया है।
AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular