Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingबीकानेर में छात्र संघ चुनाव : डूंगर काॅलेज में 48.18 %, एमजीएसयू...

बीकानेर में छात्र संघ चुनाव : डूंगर काॅलेज में 48.18 %, एमजीएसयू में 65.33 % हुआ मतदान…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में शुक्रवार को छात्र संघ चुनावों की धूम रही। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्‍न होने से अधिकारियों ने भी चैन की सांस ली है। संभाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय में शुक्रवार को मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। प्राचार्य डाॅ. जी.पी.सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में कुल 9132 मतदाताओं में से 4400 विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तथा मतदान प्रतिशत 48.18 प्रतिशत रहा। वहीं, महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी (एमजीएसयू) में 65.33 % मतदान हुआ। मीडिया प्रभारी डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि कुल वोट 903 में से 590 वोट पड़े।

इधर, डूंगर कॉलेज के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ. इन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा मतदान के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की गई। डाॅ. राजपुरोहित ने बताया कि मतगणना 27 अगस्त को प्रातः 10 बजे से प्रारभ्म होगी तथा उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान केवल प्रत्याशियों अथवा उनके प्रतिनिधियों को ही मतगणना स्थल पर प्रवेश की अनुमति रहेगी अन्य किसी भी विद्यार्थी को मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जावेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदान अधिकारियों एवं महाविद्यालय के कार्मिकों के सहयोग की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। लिंगदोह समिति के प्रभारी अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को लिंगदोह समिति के दिशा निर्देशों की पालना करने के लिए निर्देशित किया गया।

बीकानेर में छात्र संघ चुनाव : मतदान से पहले ही मिल गई जीत, प्रत्‍याशियों की तस्‍वीर भी हुई साफ…

बीकानेर में अब तक 121 अवैध कॉलोनियां चिन्हित, सहायक कलक्टर न्यायालय में वाद दायर, संभागीय आयुक्त के निर्देश पर कार्यवाई…

महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी : छात्र संघ चुनाव के लिए आए 12 नामांकन-पत्र, अध्‍यक्ष के लिए सबसे ज्‍यादा, देखें सूची…

बीकानेर में 100 अवैध कॉलोनियां चिन्हित, सूची जारी, विकसित करने वालों के खिलाफ सख्‍त कानूनी कार्रवाई के निर्देश…

बीकानेर : पार्क में घूमने के लिए निकला दुकानदार वापस नहीं लौटा, थाने के पास मिली बाइक…

बीकानेर क्राइम : लाखों की चोरी के मामले में “घर के भेदी” सहित तीन आरोपित गिरफ्तार

गहलोत सरकार के खिलाफ 24 से आंदोलन करेंगे सात लाख कर्मचारी, इन मांगों को लेकर…

सीएम गहलोत ने बीजेपी पर बोला बड़ा हमला, कहा- ये हॉर्स ट्रेडिंग का मॉडल लाए हैं, 200 लोगों की टीम…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!