Friday, April 24, 2026
Homeधर्म-ज्योतिषमहाशिवरत्रि : 14 फरवरी को श्रेयस्कर

महाशिवरत्रि : 14 फरवरी को श्रेयस्कर

AdAdAdAdAdAdAd

अभय इंडिया डेस्क. पंचांग अनुसार वर्ष 2018 में महाशिवरात्रि का पर्व दो रात्रियों तक रहेगा। फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि 13 फरवरी को रात्रि 10.34 बजे से प्रारंभ होकर 14 फरवरी को रात्रि 12.14 बजे तक रहेगी। इस दौरान भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, रसाभिषेक कर पूर्ण वैदिक रीति से पूजा-अर्चना श्रेय मानी जाती है।
शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि का पर्व 14 फरवरी को मनाया जाना श्रेयस्कर रहेगा। शिव भक्तों के लिए इस पर्व की बहुत महत्ता है। पुरानी मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि की मध्य रात्रि को ही भगवान शिव लिंग रूप में अवतरित हुए थे। उसी समय भगवान ब्रह्मा और विष्णु ने प्रथम बार शिवलिंग का पूजन किया था।

एक वर्ष में एक महाशिवरात्रि और 11 शिवरात्रियां मनाई जाती हैं, इन्हें मासिक शिवरात्रि भी कहते हैं। मासिक शिवरात्रि तिथि अनुसार इस तरह रहेगी :-
मंगलवार 13-14 फरवरी
गुरुवार 15 मार्च
शनिवार 14 अप्रैल
रविवार 13 मई
मंगलवार 12 जून
बुधवार 11 जुलाई
गुरुवार 9 अगस्त
शनिवार 8 सितंबर
रविवार 7 अक्टूबर
सोमवार 5 नवंबर
बुधवार 5 दिसंबर।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!