Friday, April 24, 2026
Homeबीकानेरपुष्टिकर सेवा परिषद के अधिवेशन की तैयारियां शुरू

पुष्टिकर सेवा परिषद के अधिवेशन की तैयारियां शुरू

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के आगामी 25 व 26 फरवरी को होने वाले अधिवेशन की तैयारियां शुरू हो गई है। रविवार को धरणीधर रंगमंच सभागार में परिषद से जुड़े पदाधिकारियों व पुष्करणा समाज के प्रबुद्धजनों की बैठक रखी गई। इसमें अधिवेशन के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया।
एडवोकेट त्रिलोक नारायण पुरोहित ने बताया कि बैठक में अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के अधिवेशन के संयोजक प्रकाश छंगाणी ने अधिवेशन की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। बैठक में आर. सी. पुरोहित, बी. एम. व्यास, महेश व्यास, एडवोकेट मदन पुरोहित, राजकुमार किराडू, बाल नारायण पुरोहित, डॉ. एस. एल. हर्ष, सूरज करण ओझा, रविकांत व्यास, गिरिराज बिस्सा, हरगोपाल चूरा, गंजिया महाराज, पार्षद नरेश जोशी, बली व्यास, पार्षद गिरिराज जोशी, चंद्र मोहन जोशी, दुर्गा शंकर व्यास, अजय जोशी, नवरतन व्यास, सुरेश नारायण पुरोहित, उमाशंकर, अभय चंद्र व्यास, कपिल नारायण पुरोहित, भी उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!